Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया औचक निरीक्षण, कोतवाली, थाना देहात, थाना फिजीकल सहित महिला थाना का किया निरीक्षण, चंद घंटों पहले ही संभाला चार्ज

शनिवार, 9 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। एसपी शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इसके चंद घंटों बाद ही एसपी ने जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली, थाना देहात, थाना फिजीकल एवं महिला थाना का औचक निरीक्षण कर डाला। खास बात ये थी कि उन्होंने थानों का निरीक्षण करते हुए थाने में की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इतना ही नहीं थानों के परिसर, हवालात, रिकॉर्ड एवं आर्म्स रुम का निरीक्षण भी किया। 
थानों पर आये आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को सुनते हुये उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
थानों पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध मे विशेष दिशा निर्देश देते हुये क्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस अपनाते हुये अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
#mppolice
Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129