#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का एक्शन मोड, सांची दुग्ध वाहन को रोकने वाले दूधियों को चेताया; छीनी गई केन बरामद, सुरक्षा के निर्देश
shivpuri शिवपुरी। शहर में हर साल की तरह इस बार भी दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूधियों की हड़ताल जारी है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता इस हड़ताल और दूध के दाम बढ़ाने की मांग से बेहद आक्रोशित है। जनता का साफ कहना है कि दूध के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं, ऐसे में यह मांग बिल्कुल भी जायज नहीं है।इस बीच, शहर में सांची दुग्ध पार्लर के माध्यम से हो रही दूध की निर्बाध सप्लाई के कारण दूधियों की हड़ताल बेअसर साबित हो रही है। इसी बौखलाहट में आज गुरुवार को हड़ताल कर रहे दूधियों ने सांची दुग्ध शीत केंद्र की ओर जा रहे एक ऑटो को कृष्णा ढाबे के पास जबरन रोक लिया। दूधियों ने दबंगई दिखाते हुए ऑटो से दूध की एक केन छीन ली और चालक को कल से दूध न लाने की धमकी भी दी।हालांकि, ऑटो चालक घबराया नहीं और बाकी का दूध लेकर सीधे शीत केंद्र पहुंचा। उसने तुरंत सांची के अधिकारी सुनील शर्मा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अधिकारी सुनील शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए देहात थाना पुलिस और जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूधियों के कब्जे से छीनी गई दूध की केन को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही प्रशासन ने हड़तालियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे अपनी हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से करें; यदि सांची दुग्ध संघ के किसी भी सप्लायर, वाहन या दूध की आपूर्ति को रोकने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अर्पित वर्मा की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से न सिर्फ हड़ताल के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगा है, बल्कि शहर में सांची पार्लरों के माध्यम से आम जनता के लिए दूध की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित हो गई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें