Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा का अवैध खनन और परिवहन पर तीखा प्रहार जारी, जिले भर में हड़कंप, सख्त निर्देश ट्रेक्टर ट्रॉली हो या डंपर, हाईवा कागजात साथ लेकर ही सड़क पर चलें, वर्ना कारवाई तय

गुरुवार, 28 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*अवैध उत्खनन एवं  परिवहन पर कलेक्टर श्री वर्मा सख्त
*समस्त ट्रैक्टर-डम्पर स्वामियों व चालकों को आवश्यक दस्तावेज रखने के निर्देश
शिवपुरी, 28 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण के लिए संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान यह पाया गया है कि कुछ ट्रैक्टर एवं डम्पर बिना नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेज एवं बिना अनुमति के रेत परिवहन कार्य में संलग्न होकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
आवश्यक दस्तावेज रखने के निर्देश
परिवहन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।समस्त ट्रैक्टर-डम्पर स्वामियों व चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से मानकों के अनुसार स्पष्ट एवं वैध नम्बर प्लेट लगाएं। साथ ही संचालन के दौरान वाहन के समस्त वैध दस्तावेज जैसे पंजीयन प्रमाणपत्र, फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और रेत परिवहन में संलग्न वाहनों के पास वैध रॉयल्टी, परिवहन अनुमति दस्तावेज साथ रखें।
नियम विरुद्ध संचालन पर होगी कार्यवाही
जिले के विभिन्न मार्गों, चैक पोस्टों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग , खनिज सहित जिला प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी है। जांच के दौरान समस्त वैध दस्तावेजों तथा बिना टैक्स, ओवर लोडिंग अथवा नियम विरुद्ध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वाले ट्रैक्टर एवं डम्पर वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम और खनिज नियमों एवं अन्य प्रचलित प्रावधानों के तहत चालानी, जप्ती एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों से कहा है कि वे शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित करें एवं अवैध रेत परिवहन जैसी गतिविधियों में संलिप्त न हों, ताकि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
*अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाही
*रौनीजा घाट पर एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
शिवपुरी  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में करैरा में रौनीजा घाट पर देर रात कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध उत्खनन करते एक एलएनटी पॉकलेन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया। प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ललित शर्मा एवं सुनारी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा भी मौजूद रहे। जब्त वाहनों को सुनारी चौकी थाना करैरा की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
*बैराड़ में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाईः खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बैराड में तहसीलदाऱ अजय परसेडिया द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान कृषि उपज मंडी के पास से अवैध रूप से पत्थरों (खंडों) का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, तहसीलदार अजय परसेडिया द्वारा वाहन को तत्काल जब्त कर बैराड़ थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129