Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर अर्पित के निर्देश पर RTO रंजना ने यात्री बसों की जांच कर ठोका 1,04,500 रुपए का जुर्माना, जनता बोली, रात की बसों की पड़ताल जरूरी, सोते सफर करते हैं यात्री

सोमवार, 18 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 18 मई 2026। मक्सी-दाहोद में हुई बस दुर्घटना के बाद कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाहा को सख्त निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं गठित न हो,इसलिए लगातार बसों की सघन जांच की जाए। 
जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाह ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार लगातार टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। विगत 3 दिनों में 75 स्लीपर/यात्री बसों की जांच की गई है और 25 वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के लिए चालानी कार्यवाही की गई है जिसमें 1,04,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
सभी बस संचालकों को सख्त निर्देश: दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों का संचालन अनिवार्य रूप से परिवहन नियमों के तहत ही करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी बस संचालकों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। टीम द्वारा लगातार बसों की जांच भी की जा रही है।
कलेक्टर साहब रात की बस चेकिंग जरूरी
कलेक्टर साहब से जनता ने अपील की है कि रात को गुना बायपास, पोहरी वीर दुर्गादास चौराहा, ग्वालियर बायपास चौराहा पर चेकिंग की जाय जब ग्वालियर, गुना, इंदौर, भोपाल श्योपुर, झांसी और खासकर भिंड से अहमदाबाद  की तरफ जो बस आती जाती है उनकी चेकिंग आवश्यक है। क्योंकि रात को यात्री सोते सफर करते हैं तो खतरा अधिक रहता है और रसूखदार बस मालिक जिनकी बसों में नम्बर 2 वालों की मोती कमाई इन्वेस्ट होती है वही नियम को ठेंगा दिखाकर कंडम बस चलाते हैं। ये बस रात 8 बजे से रात 2 बजे तक क्रॉस होती हैं।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129