Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: "अस्वस्थता पर भारी जनसेवा, आधी रात को माइक थामे सड़कों पर उतरे कांग्रेस पार्षद, खुद खड़े रहकर बंटवाया पानी", देखिए video

गुरुवार, 28 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। राजनीति में आजकल जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जनता की सुध लेना भूल जाते हैं, वहीं शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 36 से एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर ने अस्वस्थ होने के बावजूद जनसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। वार्ड में भीषण जल संकट को देखते हुए पार्षद एमडी गुर्जर खुद मोर्चा संभालने आधी रात को सड़कों पर उतर आए। खराब स्वास्थ्य के बाद भी उन्होंने आराम करने के बजाय वार्डवासियों को पानी पहुंचाना जरूरी समझा। देर रात पानी का टैंकर लेकर पहुंचे पार्षद ने खुद हाथ में माइक थामा और सो रहे वार्ड वासियों को जगाकर पानी भर लेने की गुहार लगाई। टैंकर पर उनके नाम के पोस्टर भी लगे हुए थे।
                    (देखिए video)
बीमारी पर भारी पड़ी जनता की प्यास
स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्षद एमडी गुर्जर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। इसके बावजूद वार्ड-36 (करौंदी क्षेत्र) में पेयजल की भारी किल्लत को देखते हुए वे खुद को रोक नहीं पाए। रात के सन्नाटे में जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब पार्षद माइक से आवाज लगाकर लोगों को पानी भरने के लिए बुला रहे थे ताकि कोई भी परिवार प्यासा न रहे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग कर रहे तारीफ
पार्षद के इस अनोखे अंदाज और सेवा भावना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नेता तो बहुत देखे, लेकिन ऐसा जनप्रतिनिधि पहली बार देखा है जो अपनी बीमारी भूलकर जनता के लिए आधी रात को जाग रहा है। इस सराहनीय प्रयास की पूरे शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129