Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शहर में तूफान से कई जगह नुकसान, पॉलो ग्राउंड की दीवार गिरी युवक हुए घायल, मस्जिद के पास सहित कई जगह गिरे पेड़, वाहन दबे, शगुन वाटिका में टेंट गिरा, मेले के झूलों को नुकसान, कस्टमगेट पर आम का पेड़ गिरा, केरी लूट ले गए लोग, देखिए video

शनिवार, 2 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ओजस्व शर्मा, सुनील गुप्ता की रिपोर्ट 
शिवपुरी। शहर में अचानक मौसम बदल गया शनिवार को साढ़े बारह बजे आए तूफान के साथ धूल भरी तेज आंधी ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया, जिससे कई जगह नुकसान की खबर है। शहर की थीम रोड स्थित सूबात मस्जिद का सालों पुराना नीम का पैड जमीदोंज हो गया है जिसके नीचे कुछ स्कूटर और बाइक दब गए हैं। गनीमत ये रही कि पेड़ सड़क के
डिवाइडर की तरफ गिरा जिससे मस्जिद और उसमें मौजूद लोग, बाहर की दुकानें बाल बाल बच गई हैं लोग भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
खास बात ये है कि पूरे शहर को धूल गंदगी से बिगाड़ने के बाद बारिश शुरू हुई जिससे धूल भरी आंधी से निजात मिल गई। शहर में कुछ अन्य जगह भी आंधी से नुकसान की खबर है। शगुन वाटिका में टेंट हाउस जमीदोंज हो गया।
व्यवसाई गोपाल गौड की मानें तो मुख्य द्वार गिर गया। इधर बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल के सामने खंडेलवाल का पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हुआ,
कस्टम गेट पर भी आम का पेड़ गिर गया केरी जमीन पर फेल गई लोग लूटकर चलते बने। इधर गांधी पार्क मेला के झूलों और मौत के कुएं को भी नुकसान की खबर है।
पॉलोग्राउंड की दीवार गिरी दो युवक घायल 
शहर के बीच खेल मैदान की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में दो युवक आने की खबर है। मौके पर लोगों ने जान की परवाह किए बिना उक्त युवकों को पत्थर हटाकर बाहर निकाला युवक बेहोश हो गए थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129