Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: गीता पब्लिक स्कूल में 11वीं व12वीं के स्टूडेंटस के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा

बुधवार, 10 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*10वीं सीबीएसई में बेहतर अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी 70 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप
shivpuri शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे गीता पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने इस वर्ष भी कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा में शानदार रिजल्ट देकर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि से उत्साहित स्कूल प्रबंधन ने अब कक्षा 10वीं सीबीएसई के स्टूडेंट्स को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, कक्षा 10वीं सीबीएसई परीक्षा में 94 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को स्कूल फीस में 70 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसी प्रकार 88 प्रतिशत से 93 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को 60 प्रतिशत फीस छूट का लाभ मिलेगा। वहीं 
80 प्रतिशत से 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को  स्कूल फीस में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। एमपी बोर्ड हिंदी और इंग्लिश मीडियम के स्टूडेंट्स के लिए भी फीस में कंसेशन किया गया है।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्टूडेंट्स को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करना तथा मेहनत और लगन से अध्ययन करने की प्रेरणा देना है। स्कूल प्रबंधन का यह मानना है कि ऐसी योजनाएं स्टूडेंट्स में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं और उन्हें बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए यह स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है।
स्कूल प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में और अधिक स्टूडेंट्स उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129