* लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और तपस्या से आज मजबूती से खड़ी हैं भाजपा: जाटव
शिवपुरी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्रारा देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा बताते हुए आज ही के दिन 25 जून को आपातकाल लगाया गया जिसमे जनसंघ एवं अन्य पार्टियों के नेताओं को अकारण ही जेल में बंद कर अनेक तरह की यातनाये दी गई,इन सेनानियों को एक से दो वर्ष तक जेल में बंद रखा,यदि उस समय हम समझौता कर लेते तो शायद भाजपा इस स्थिति में नही होती इन्ही लोकतंत्र सेनानियों के दम पर पार्टी आज पूरी मजबूती से देश सेवा में लगी हुई हैं उक्त बात आज दिनांक 25 जून को भाजपा कार्यालय में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मानते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश शर्मा ओमी गुरु ने कही
इससे पूर्व भाजपा कार्यालय पर भाजपा के पितृ पुरुषो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और मंच पर आसीन भाजपा के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव लोकतंत्र सेनानी प्रभाकर लवंगीकर,ओमप्रकाश शर्मा,गोपाल सिंघल और विमलेश गोयल,पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती एवं sc मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गगन खटीक का मंडल अध्यक्ष ने पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने अपने उदबोधन में कहा की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने जन भावनायो को कुचलते हुए देश में आपातकाल लगाया गया जो आजभी देश के माथे पर कलंक हैं आज इन्ही लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और तपस्या से पूरे देश में भाजपा पूरी ईमानदारी से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को पूरा कर रही हैं आज देश में अनेको जनकल्याण कारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को भी लाभ मिल रहा हैं आप पूरे देश में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया की आज भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानी श्री ओमप्रकाश शर्मा,गोपाल सिंघल,प्रभाकर लवंगिकर एवं विमलेश गोयल का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्रारा शॉल,श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री के पी परमार ने किया वही आभार जिला मंत्री नीरज तोमर ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमिनी,कृष्ण कुशवाहा,गिर्राज शर्मा,लक्ष्मी जाटव जिला कार्यालय मंत्री सोनू राजावत,ब्रजेन्द्र पड़ेरिया,विपिन शर्मा विजय यादव,रमन बिहारी गुर्जर,अवतार सिंह गुर्जर,निर्दोष गोयल,रितिक गर्ग,विक्की मंगल,पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा, सोनू कुशवाहा,प्रशांत राठौर,आकाश राठौर सहित सभी भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें