पकड़े गए आरोपियों में एक पुरुष, एक महिला एवं लगभग 10-12 वर्ष का एक लड़का शामिल है। पुलिस ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी मासूम बच्चों के साथ इस प्रकार का अपराध करने का साहस न कर सके।
आधी रात को हाईवे पर बिछा जाल: शिवपुरी पुलिस सिंघम बनी, 6 महीने का मासूम सुरक्षित आंचल में!
रतलाम के प्रसिद्ध हुसैन टेकरी से मन्नत मांग रहे परिवार के सोते हुए कलेजे के टुकड़े को चुराकर दिल्ली भाग रहे शातिर अपहरणकर्ताओं को शिवपुरी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोच लिया!
आधी रात का वो 'हाई-वोल्टेज' रेस्क्यू ऑपरेशन:
लोकेशन: एनएच-46, पूरनखेड़ी टोल प्लाजा।
चुनौती: पुलिस के पास न गाड़ी का नंबर था, न कोई सुराग। सिर्फ आरोपियों के धुंधले चेहरे की तस्वीर थी।
एक्शन: कोलारस एसडीओपी और पुलिस टीम ने रात में डेढ़ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। 15 कारें और 10 यात्री बसें खंगाली गईं।
और... बस में मिल गया मासूम!
इंदौर से दिल्ली जा रही एक ट्रेवल्स बस की चेकिंग के दौरान पुलिस की पारखी नजरों ने झालावाड़ (राजस्थान) के रहने वाले आरोपी भाई-बहन (रूपा रैगर और निजाम मंसूरी) को दबोच लिया। इनके पास से 6 महीने का मासूम आयान सकुशल बरामद हुआ, जिसे मां-बाप रोते हुए ढूंढ रहे थे।
संतान का बहाना या कोई बड़ा गिरोह?
पकड़ी गई महिला का कहना है कि उसकी कोई संतान नहीं थी इसलिए बच्चा चुराया। लेकिन जिस चालाकी से रतलाम, उज्जैन, इंदौर होते हुए दिल्ली भागने का रूट चुना गया, उससे पुलिस को किसी बड़े इंटरस्टेट बच्चा चोर गिरोह का शक है।
सलामी तो बनती है: शिवपुरी पुलिस की मुस्तैदी ने एक मां की गोद सूनी होने से बचा ली। इस जांबाज टीम के लिए कमेंट में जय हिंद जरूर लिखें और पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें