गुना। राऊ इंदौर में आयोजित होने जा रही मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आग़ाज़ होने जा रहा है , जिसमें अंडर-9 से अंडर-15 आयु वर्ग तक के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की विशेष बात यह है कि गुना जिले के 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई है ।
गुना बैडमिंटन अकादमी, युवराज क्लब के कोच रवि चौरड़िया ने बताया कि जिले में बैडमिंटन के प्रति बढ़ते उत्साह और खिलाड़ियों की मेहनत का इसी से पता चलता है कि हमारे नन्हे खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं ।
इस अवसर पर कैट (CAIT) प्रदेश सचिव एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरपर्सन राजेश अग्रवाल एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह परिहार ने युवराज क्लब स्थित बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान कीं ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के ये किशोर खिलाड़ी आने वाले समय में निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर गुना जिले का परचम लहराएँगे ।
अध्यक्ष विजय सिंह परिहार ने विश्वास व्यक्त किया कि गुना के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निश्चित ही जिले का नाम रोशन करेंगे ।
दोनों पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए प्रतियोगिता खेलने हेतु रवाना किया । ये जानकारी रवि चौरड़िया कोच बैडमिंटन एकेडमी गुना ( म.प्र.) ने दी।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें