Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: "कलेक्टर का खड़े खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा", avbp नेता देशराज नरोलिया ने तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा से कहा, कलेक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन के दौरान दिया तबादले का अल्टीमेटम, video वायरल

सोमवार, 15 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। छात्रों का सबसे बड़ा संगठन ABVP सोमवार को सुर्खियों में आ गया है। दोपहर को कलेक्टर कार्यालय के चैंबर के बाहर संगठन के नेताओं ने डेरा जमाया और अपने साथियों के बीच अपनी बात रखी। तल्ख लहजे में जोर जोर से बातचीत को लेकर सभी की निगाहें उसी और जा रुकी। नतीजे में पुलिस और तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा आदि मौके पर जा पहुंचे। छात्रों को समझाया गया। इसी बीच जब avbp नेता देशराज नरोलिया और तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा के बीच बातचीत जारी थी ठीक उसी दौरान नेता देशराज ने कलेक्टर के फोन न उठाने से नाराज होकर यह कहा कि "कलेक्टर का खड़े खड़े ट्रांसफर करा दूंगा",  कलेक्टर अर्पित वर्मा को दी इस खुली चुनोती का वीडियो अब वायरल हो गया है।
            (सुनिए क्या कुछ बातचीत हुई)
ये बताया जा रहा मामला
खनियाधाना सीएम राइज स्कूल में 12 वी में प्रेक्टिकल मे नंबर कम देने के मामले कई दिन गुजर जाने के बाद भी जांच लंबित है जिसको लेकर ABVP कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन एवं नारेवाजी कर रहे थे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129