Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका: ग्वालियर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं प्रेम मोटर्स प्रा. लि. के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चरणजीत नागपाल का दुबई में हृदयाघात से आकस्मिक निधन

सोमवार, 29 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं प्रेम मोटर्स प्रा. लि. के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चरणजीत नागपाल जी का दुबई में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार न सिर्फ ग्वालियर बल्कि देश के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्ध कर देने वाला है।
देश के केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके निधन पर लिखा ग्वालियर शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं प्रेम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री चरणजीत नागपाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन उद्योग एवं सामाजिक जगत के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। 
इस कठिन घड़ी में समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजन को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः।
बता दें कि चरणजीत नागपाल जी ने वर्ष 1981 में एक छोटे से ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स व्यवसाय से अपने सफर की शुरुआत की और अपनी मेहनत, दूरदर्शिता एवं ईमानदार कार्यशैली के बल पर प्रेम मोटर्स को देश के अग्रणी ऑटोमोबाइल डीलरशिप समूहों में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं अन्य राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
उनका निधन केवल ऑटोमोबाइल उद्योग ही नहीं, बल्कि पूरे ग्वालियर के व्यापारिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल एवं शक्ति प्रदान करें।
#CharanjeetNagpal #PremMotors #Gwalior #mamakadhamakanews #OmShanti BusinessLeader AutomobileIndustry














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129