Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: राष्ट्रभक्ति सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

बुधवार, 17 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। राष्ट्रभक्ति सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के तत्वाधान में तिथि के अनुसार महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। महराणा प्रताप चौक शिवपुरी पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए धूमधाम से राष्ट्रभक्ति सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के तत्वाधान में जयंती मनाई गई जिसमें भार्गव ब्राह्मण समाज भृगुवंशम परिवार जिला शिवपुरी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही साथ शिवपुरी से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर पूर्व जेलर विजय मौर्य के नेतृत्व में मसाल यात्रा झांसी के लिए रवाना हो रही थी उसका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक श्री चंद्रभूषण पांडे ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ बीके शर्मा महेश शर्मा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी जिला संयोजक राष्ट्रभक्ति सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश मौजूद थे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129