Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: चांद पाठा झील से जलकुंभी हटाने डेम के रेडियल गेट खोले जाएंगे, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने दिए निर्देश

सोमवार, 22 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*जिला वेटलैंड समिति की बैठक में दिए निर्देश
* हाईकोर्ट में लगी है जनहित याचिका, सुनवाई लगातार जारी 
शिवपुरी, 22 जून 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जल संसाधन विभाग को चांदपाठा लेक (सांख्य सागर झील) के हाइड्रोलिक गेट खोलने के निर्देश दिए हैं, जिससे बरसात में जलकुंभी का निकास हो सके। इस कार्य में वन विभाग, जलसंसाधन और नगरपालिका समन्वय से कार्य करे ये निर्देश भी उन्होंने देते हुए कहा कि शहर के जलाशयों में जलकुंभी एक बड़ी समस्या है, जिसे हटाने के लिए पूरी योजना से कार्य करने की जरूरत है। दरअसल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला वेटलैंड समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसी दौरान संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वेटलैंड समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के प्रमुख जलाशय और जल प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जलाशय के संरक्षण और तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देश दिए गए।
सांख्य सागर झील शहर का प्रमुख जलाशय है। इसकी सुंदरता और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रही जलकुंभी को हटाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना से कार्य करने की जरूरत जताई गई है, ताकि जल की गुणवत्ता और जलीय जीवन को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शहर के जल स्रोतों का संरक्षण करना, जलभराव और तकनीकी कमियों को समय रहते दूर करना ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बरसात से पहले इस पर काम होना चाहिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, उपसंचालक माधव टाइगर रिजर्व श्री हरिओम शर्मा, एडीएम श्री दिनेशचंद्र शुक्ला सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129