Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: "बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का गरिमामय समापन"

शुक्रवार, 26 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में 22 जून से 25 जून 2026 तक आयोजित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों ने नवीन शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण, कक्षा प्रबंधन, तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न शैक्षिक अवधारणाओं को समझा,और समापन दिवस पर प्रशिक्षण से प्राप्त सीख के आधार पर आकर्षक एवं नवाचारी TLM (Teaching Learning Material) तैयार कर उनका प्रस्तुतीकरण किया। जिसकी सभी प्रशिक्षकों ने सराहना की।
कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में श्री महावीर मुदगल जी, श्री संजय श्रीवास्तव जी, श्री पुनीत मदान सर एवं श्री गोपाल जैमिनी सर ने अपने अनुभवों एवं विशेषज्ञता के माध्यम से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। तथा व्यावहारिक सुझावों के माध्यम से शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण की नई दिशाओं से परिचित कराया।
समापन कार्यक्रम में बीआरसी बदरवास श्री अंगद सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक स्वयं जितना सीखता है, उतना ही वह विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बना सकता है। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को कक्षा-कक्ष तक पहुँचाने और नवाचारपूर्ण शिक्षण को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर जी एवं प्राचार्य श्री पवन उपाध्याय जी ने सभी प्रशिक्षकों, अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का संचार करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यशालाओं के नियमित आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129