Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: शहर में "शुद्ध टोस्ट" के पैकेट में मिली मरी हुई "छिपकली", डॉ ऋषिश्वर की टीम ने लिया सैंपल, भेजा भोपाल

सोमवार, 1 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में रविवार को "शुद्ध टोस्ट" के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिली थी। टोस्ट एक ग्राहक ने खरीदे थे जिसमें टोस्ट के बीच छिपकली भी मौजूद थी। ग्राहक ने मामले की जानकारी सार्वजनिक की। इस घटना के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग प्रमुख CMHO डॉ संजय ऋषिश्वर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ब्रांड के टोस्ट के नमूने एकत्र करवाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि 'शुद्ध टोस्ट' के पैकेट में छिपकली मिलने की सूचना मिलते ही फूड सेफ्टी अधिकारी को तत्काल जांच के लिए भेजा गया था। जांच के दौरान, शिवपुरी शहर के प्रतिष्ठान मिश्री लाल विष्णुकुमार गुप्ता से 'शुद्ध बेकरर्स' के 'शुद्ध स्पेशल सूजी टोस्ट' के 300 ग्राम पैकेट के नमूने लिए गए।
डॉ. ऋषीश्वर ने बताया कि इन नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) 2006 के प्रावधानों के तहत विश्लेषण के लिए भोपाल की खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद, यदि कोई दोष पाया जाता है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह मामला हाल ही में तब सामने आया जब कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी सत्येंद्र धाकड़ ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि बच्चों के लिए खरीदे गए टोस्ट के पैकेट में एक मरी हुई सूखी छिपकली मिली थी। इस घटना के बाद शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। प्रशासन द्वारा नमूने लेकर जांच शुरू करने से अब इस मामले में आगे की कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129