गुना । गंगा समग्र अभियान के पदाधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश से भेंट की।।समाजसेवी राजेश अग्रवाल एवं प्रांतीय संयोजक ब्रजभूषण शर्मा की अगुवाई में मिले प्रतिनिधि मंडल ने संगठन की विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों से जिलाधीश को अवगत कराया। चर्चा के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य मूलतः प्राचीन प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण , साफ सफाई एवं पुनर्जीवन है।
इस अभियान के माध्यम से समाज को एवं हमारी भावी पीढ़ी को जल स्त्रोतों के प्रति जागरूक करना तथा जवाबदेह बनाना है ।
संगठन विस्तार के उपरांत शहर के बुद्धिजीवी वर्ग एवं अधिकारियों के साथ मिलकर विस्तृत चर्चा के उपरांत वर्षा काल में पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा ।
इस अवसर पर पंडित मनोज शर्मा पत्रकार , उमाशंकर भार्गव , बलवीर यादव , लखन रघुवंशी , अनिल अग्रवाल , केशव बैरागी एवं जगदीश राठौर उपस्थित रहे ।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें