Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में शुरू हुआ प्रदेश का पहला जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब (जिम), एसपी यांगचेन ने किया उद्घाटन

सोमवार, 1 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के युवाओं और आमजन की फिटनेस को बेहतर प्रशिक्षण देकर तैयार करने के लिए आज दिनांक 01.06.2026 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी के नवीन इंडोर हॉल के ऊपर निर्मित का पहला जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब (जिम का) का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इसके अंतर्गत आमजन को हाई क्लास की इंडोर जिम एवं ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवसर पर खेल विभाग के कर्मचारी एवं वरिष्ठ खिलाडी उपस्थित रहे।
फिट इंडिया मूवमेन्ट जो की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश भर में प्रारंभ की गई है, इसी उददेश्य से अब शिवपुरी की युवा खिलाड़ियों एवं आम जनमानस हेतु प्रदेश की प्रथम जिला स्तरीय फिट इंडिया मूवमेंट की तर्ज पर इंडोर एवं आउट डोर जिम प्रारंभ की गई है, जिमनेजियम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियों ट्रेनिंग, एरोबिक ट्रेनिंग, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग, न्यूट्रीशियन सपोर्ट और काउंसलिंग और मसलस सप्लिनेंस स्ट्रेचिंग ट्रिमिंग जैसे ट्रेनिग प्रोग्राम को शामिल किया गया है। यह क्लब प्रदेश का पहला जिले स्तर का फिट इंडिया क्लब होगा, जिसका उददेश्य युवाओं और आमजन में फिटनेस को बढ़ावा देना और जागरूक करना है। जिससे सभी को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा और युवाओं को लाभ मिलेगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129