Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका: फिजिकल इलाके की बड़ी टंकी न भरने के चलते लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा जबकि इसी से जुड़ा शर्मनाक पहलू ये है कि मड़ीखेड़ा का एक वाल्व खराब हो जाने से हजारों गैलन पानी सड़क पर बर्वाद होकर फेल रहा है, देखिए video

रविवार, 28 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
guna गुना। शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। फिजिकल इलाके की बड़ी टंकी न भरने के चलते लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा जबकि इसी से जुड़ा शर्मनाक पहलू ये है कि मड़ीखेड़ा का एक वाल्व खराब हो जाने से हजारों गैलन पानी सड़क पर बर्वाद होकर फेल रहा है। बता दें कि प्राइवेट बस स्टैंड इलाके स्थित मंगल
कॉलोनी में जब कुछ दिन से पेयजल की सप्लाई नहीं हुई तो व्यवसाई रविंदर बतरा ने संबंधित इलाके के पंप अटेंडर से बात की कि नल कब आयेंगे। जवाब मिला लाइन का वाल्व खराब हो गया है और नगर पालिका में वाल्व नहीं है जब आयेगा तब सप्लाई होगी। 
इसके बाद नागपाल जी और अन्य लोगों ने भी पूछा तो वहीं जवाब आया लेकिन जब लोगों ने बार बार यही सवाल किया तो पंप अटेंडर सादिक कुरैशी ने एक वीडियो भेजा जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि एक तरफ लोगों को पानी नहीं मिल रहा और दूसरी तरफ लाखों गैलन पानी की व्यर्थ बर्बादी की जा रही है। लोगों ने जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा से अपील की है कि दोषियों पर ठोस कार्रवाई करें और जल्द पानी की व्यवस्था करवाएं।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129