#मामा_का_धमाका_न्यूज: शहर के सोन चिरैया रोड पारस रेसीडेंसी के निकट भीषण जाम के बीच सड़क किनारे रखे मड़ीखेड़ा के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, पास में खड़े वाहनों में बैठे लोग देहशत में, कुछ कारें छोड़कर दूर खड़े हुए, देखिए video
shivpuri शिवपुरी। शहर के सोन चिरैया रोड पारस रेसीडेंसी के निकट भीषण जाम के बीच सड़क किनारे रखे मड़ीखेड़ा के पुराने पाइपों में भीषण आग लग गई है। पास में बस, कार, जीप जाम में फंसी हुई है जिनमें आग का खतरा मंडरा रहा है। आज शादियों की भरमार है और सड़क पर जाम लगे हुए है। इसी के चलते जब सोन चिरैया रोड पर हर बार की तरह सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए थे उसी बीच पुराने पाइप में भीषण आग लग गई है। हालाकि मौके पर पुलिस मौजूद है जो लोगों को आग से बचाने की कोशिश कर रही है। कुछ वाहन जो इसी आग के पास रखे थे उन्हें छोड़कर लोग भाग निकले हैं। मौके पर जाम के चलते दमकल नहीं पहुंची है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें