Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिपरसमां में राधाकृष्ण मंदिर की 100 बीघा मंदिर की माफी भूमि कराई अतिक्रमण से मुक्त, कीमत 15 करोड़

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* करोड़ों की मंदिर भूमि कराई मुक्त, अवैध कब्जाधारियों पर लगाया भारी जुर्माना
* कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
शिवपुरी। ग्राम पिपरसमां में श्री राधाकृष्ण मंदिर की 100 बीघा मंदिर माफी की भूमि अतिक्रमण मुक्त करा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार मंदिर माफी की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
ग्राम पिपरसमां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की लगभग 100 बीघा भूमि को राजस्व विभाग ने अतिक्रमण मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपये है।
पिपरसमा में चंदन पुत्र हजारी धाकड़, रामदयाल पुत्र रतनसिह, अशोक पुत्र प्रथ्वी धाकड, हरीवंश पुत्र दोलतिया धाकड, श्री बलवीर पुत्र निचोर घाकड, राजेंद्र पुत्र सुखराम धाकड़, परमानंद पुत्र रामजीलाल, राजेश, महेश, विनोद, गजेन्द्र पुत्रगण रामजीलाल, कैलाश पुत्र जालम धाकड, चंदन पुत्र रामचरण धाकड, रमेश पुत्र श्रीलाल धाकड, बलराम पुत्र गयाजीत धाकड, जीतेन्द्र पुत्र हरीबल्लभ, हक्के पुत्र पुक्खू धाकड, अखिलेश पुत्र सुरेश घाकड, कमरसिह पुत्र चम्पालाल धाकड, भगवानसिह पुत्र नक्टू धाकड, अशोक पुत्र रामस्वरूप धाकड, रामदयाल पुत्र रतन धाकड, अशोक पुत्र प्रथ्वी धाकड, गजानंद पुत्र रामदयाल समस्त निवासीगण द्वारा मंदिर की इस कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।
तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता के तहत केस दर्ज कर सभी पक्षों को सुनवाई का पूरा मौका दिया गया। भूमि पर अवैध कब्जा होने पर तहसीलदार श्री शर्मा द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बेदखल करने के आदेश जारी किए गए। इसके साथ ही उन पर 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जिसमें से 95 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। और शेष राशि की वसूली की जा रही है।आज हल्का पटवारी श्री आनंद यादव और सहयोगी पटवारियों श्री गजेंद्र गुर्जर, श्री मनीष राजपूत व श्री शिवकुमार शर्मा एवं अन्य  राजस्व दल ने मौके पर पहुंचकर बेदखली के आदेश का पालन कराया। टीम ने वहां से सभी अवैध कब्जे हटवाए और मंदिर माफी की इस 100 बीघा भूमि को पूरी तरह सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त कराया है।
#shivpuri
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129