* बदरवास, कोलारस, पोहरी, सतनवाड़ा और खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी कायाकल्प सांत्वना पुरस्कार
शिवपुरी। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में और सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर की देखरेख में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में शिवपुरी जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में घोषित कायाकल्प अवार्ड 2026 में शिवपुरी जिला अस्पताल ने 94.4 अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर अस्पताल को 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विशेषज्ञ टीम ने अस्पताल की स्वच्छता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, संक्रमण नियंत्रण, दवा वितरण, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, प्रसूति सेवाएं, पेयजल, शौचालय और गुणवत्ता प्रबंधन सहित कई मानकों पर मूल्यांकन किया, जिसमें शिवपुरी जिला अस्पताल सबसे आगे रहा।
जिले के लिए एक और खुशखबरी जिले के बदरवास, कोलारस, पोहरी, सतनवाड़ा और खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी कायाकल्प सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने इस सफलता का श्रेय कलेक्टर के मार्गदर्शन, जिला अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें