Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: मध्य देशीय अग्रवाल समाज के "सावन कार्निवल” (हरियाली हाट) का 2 अगस्त को भव्य आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सावन माह की पावनता और त्योहारों की सभ्यता-संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से मध्य देशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी द्वारा "सावन कार्निवल”(हरियाली हाट) का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य मेला दिनांक 02 अगस्त 2026, रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
मेले की विशेषता यह है कि इसमें गुना, ग्वालियर, कोटा सहित विभिन्न स्थानों से व्यापारी अपनी दुकानें लेकर आ रहे हैं। सावन से संबंधित आर्ट एंड क्राफ्ट, सूट्स , साड़ियां,ज्वेलरी ,हैंडमेड राखियां सजावटी सामान*, की अनेक आकर्षक दुकानें लगाई जाएंगी। महिलाओं के लिए खरीदारी के साथ-साथ गेम्स और मनोरंजन के विशेष इंतजाम भी रहेंगे।
साथ ही मेले में आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था भी की गई है, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। सभी समाज बंधुओं और शहर वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम समिति:
समस्त पदाधिकारीगण अग्रवाल समाज शिवपुरी 
अध्यक्ष- सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) मो. 9425729611  
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रिंकेश अग्रवाल, रेनू भरत अग्रवाल  
उपाध्यक्ष- मनीष अग्रवाल, अंजू अग्रवाल  
महामंत्री- कुलदीप जैन  संगम अग्रवाल  
सहमंत्री- वैभव अग्रवाल  ,पूजा अग्रवाल  
कोषाध्यक्ष- विनोद गुप्ता 
प्रचार मंत्री- मनीष गुप्ता,  रेणू-नीरज गोयल।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129