#mamakadhamakanews: तुलादान और गौ सेवा से की जन्मदिन मनाने की पत्रकार ऋषि शर्मा ने शुरुआत, सांझ ढले अपना घर आश्रम के प्रभुजियों को भोजन परोसकर लिया आशीर्वाद, इस तरह मनाया युवा ऋषि ने जन्मदिन को खास, देखिए video
shivpuri शिवपुरी। युवाओं के रुख से देश की दशा और दिशा तय होती है, अगर युवा सही दिशा में चलते हैं तो किसी भी देश की तरक्की तय है। जी हां आज मामा का धमाका डॉट कॉम के संपादक ऋषि शर्मा का जन्मदिन था। जिन्होंने अपने जन्मदिन को न सिर्फ अच्छा संदेश देने वाला बल्कि अनुकरणीय बना डाला। ऋषि सबसे पहले लुधावली स्थित अपना घरआश्रम द्वारा संचालित गौ शाला पहुंचे। यहां तुलादान किया फिर गौ सेवा की। बाद में अपना घर आश्रम पहुंचे जहां उन्हें अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने तिलक कर जन्मदिन की बधाई दी बदले में ऋषि ने उनकेचरण छुकर आशिर्वाद लिया। उनके साथ उनके मित्रआयुष सक्सेना, विशाल शर्मा, अमन तिवारी मौजूद थे। इधर ऋषि शर्मा को उनके जन्मदिन पर मामा का धमाका डॉट कॉम के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला, नीलू शुक्ला, हर्षवर्धन प्रतीक्षा गौड, सुमित भव्या उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, बैंक अधिकारी प्रांजल शर्मा, ओजस्व शर्मा, तमन्ना शर्मा आदि ने बधाई दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें