Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शहर के माधव चौक पर युवाओं का प्रदर्शन, लग रहे थे वंदे मातरम के नारे, अचानक लगे हमें चाहिए आजादी के नारे तो कवि आशुतोष से उलझे युवा, युवा बोले हमने भ्रष्टाचार से मिले आजादी के नारे लगाए न कि ब्राह्मण वाद से, हाथ में लिए तख्ती पर लिखा "बेटा धर्मेंद्र दे दे इस्तीफा इतनी जिद नहीं करते", लाठी चार्ज के विरोध में कर रहे थे नारेबाजी, इसी बीच हुआ झगड़ा तो पुलिस ने समझाइश देकर बंद कराया बिना अनुमति के जारी प्रदर्शन, देखिए video

बुधवार, 22 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
(विपिन शुक्ला के साथ ऋषि, ओजस्व शर्मा की रिपोर्ट)
shivpuri शिवपुरी। शहर के माधव चौक पर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए लाठी चार्ज और नीट के पेपर आउट होने के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा हालाकि घंटे भर के भीतर झगड़े के हालात निर्मित हो गए जिसके चलते बिना अनुमति के जारी प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं होने दिया और समझाइश देकर युवाओं को घर भेज दिया। युवा कैंडिल मार्च की तैयारी में थे उसे नहीं होने दिया। इसके पहले युवा लगातार नारेबाजी कर रहे थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, के नारे लगा रहे थे। साथ ही
हाथ में लिए तख्ती पर लिखा था "बेटा धर्मेंद्र दे दे इस्तीफा इतनी जिद नहीं करते"। युवा लाठी चार्ज के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।
                     ।।(देखिए video)
बता दें कि आज कल की अपेक्षा अधिक युवाओं ने प्रदर्शन में भागीदारी की थी जिसमें छात्रों के अलावा कांग्रेस और अन्य संगठन के लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
वंदे मातरम के नारे के बीच लगे नारे, हमें चाहिए आजादी, आशुतोष ने पूछा तो बोले ब्राह्मण वाद से आजादी, फिर हुई युवक की कुटाई, युवा बोले हमने ब्राह्मणवाद नहीं भ्रष्टाचार से आजादी के नारे लगाए
खास बात ये है कि दिल्ली की तर्ज पर शिवपुरी के युवा पूर्ण संयमित आंदोलन कर रहे थे और देश विरोध में कोई नारे न लगाते हुए वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे लेकिन इसी बीच अचानक जब प्रदर्शन स्थल से कवि आशुतोष शर्मा गुजर रहे थे तो उन्हें नारे सुनाई दिए "हमें चाहिए आजादी" जिस पर आशु ने पूछा कि  किससे आजादी चाहिए? आशुतोष के मुताबिक तब युवक ने कहा ब्राह्मण वाद से आजादी चाहिए। इस पर उन्होंने उक्त युवक को धुन डाला। मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इधर प्रदर्शकारी युवाओं ने सफाई देते हुए कहा है कि वे भ्रष्टाचार से हमें चाहिए आजादी के नारे लगा रहे थे। (देखिए video)
गोदी मीडिया आ गई 
जब पत्रकार बृज डूबे मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर कुछ प्रदर्शन जारी बोले गोदी मीडिया आ गई जिस पर दुबे ने उनकी जमकर क्लास ले डाली।
नगर में बिना अनुमति कर रहे प्रदर्शन
नगर की शांत फिजा में प्रदर्शन से बखेड़ा खड़ा होने के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ युवा आज भी संवैधानिक तरीके से नारेबाजी कर रहे थे लेकिन उनके बीच कुछ जहरीले और देश विरोधी युवा प्रवेश कर बैठे और ऐसे युवा शांति को भंग कर सकते हैं इसलिए किसी भी तरह के प्रदर्शन को समय रहते जिला प्रशासन को रोकना चाहिए ऐसा शहर के जागरूक लोगों का कहना है।
















 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129