Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: कटोराताल पर मदाखलत और यातायात पुलिस का कड़ा प्रहार; सड़क घेरे दुकानदारों का सामान जब्त, कोर्ट भेजे वाहन

सोमवार, 20 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। शहर के व्यस्त कटोराताल मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आज यातायात पुलिस और नगर निगम के अमले ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की।क्रेन से लगातार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज करने वाले दुकानदारों, गुमटी और हाथ-ठेला संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अजीत सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई।
चेतावनी का नहीं हुआ असर, तो जब्त हुआ सामान
यातायात पुलिस के मुताबिक कटोराताल रोड पर लगातार अवैध रूप से दुकानें और ठेले लगाकर यातायात बाधित किया जा रहा था। पिछले कई दिनों से पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी जा रही थी। इसके बावजूद जब दुकान संचालकों ने सड़क खाली नहीं की, तो थाना यातायात कंपू और यातायात झांसी रोड पुलिस ने नगर निगम मदाखलत की टीम के साथ मिलकर धावा बोल दिया। कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया अतिक्रमणकारी सामान नगर निगम की 3 बड़ी गाड़ियों में भरकर निगम मुख्यालय में जमा करा दिया गया है।
मनचले बुलेट राजाओं और बिना कागजात वाले वाहनों पर कसा शिकंजा
अतिक्रमण हटाने के साथ ही पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त चेकिंग अभियान चलाया।
खतरनाक ड्राइविंग
बिना लाइसेंस के सड़क पर स्टंट और खतरनाक तरीके से बुलेट दौड़ाने वाले एक युवक का ₹2,000 का ऑन-स्पॉट चालान काटा गया।
दस्तावेज गायब, मामला कोर्ट में
एक अन्य बुलेट और एक फोर-व्हीलर के पास वैध कागजात नहीं मिलने पर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त प्रकरण तैयार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
जुर्माना वसूला
अभियान के तहत कुल 4 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर ₹3,500 की समन शुल्क राशि सरकारी खजाने में जमा कराई गई।
लगातार जारी रहेगा अभियान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा ने साफ संदेश दिया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा। आज की इस बड़ी संयुक्त कार्रवाई में यातायात कंपू प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह तोमर, यातायात झांसी रोड प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) धनंजय शर्मा सहित दोनों थानों का भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129