इसके पहले का घटनाक्रम
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है। यहां से भाजपा ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया आशुतोष का टिकट घोषित होते ही पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए थे। उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में पथराव, चक्काजाम और पुलिस से झड़प शुरू हो गई। शनिवार सुबह प्रशासन ने पूरे जिले में BNSS की धारा 163 लागू कर दी। इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही 5 या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। कोतवाली पुलिस ने 27 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की है। इधर उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- भगवान की दया है। अब तक जीत का सिलसिला जारी है। दतिया उपचुनाव भी जीतेंगे।
उज्जैन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भाजपा में टिकट बदलने की परंपरा नहीं है प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के भीतर चल रही नाराजगी पर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर मतभेद दूर करेगा। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे। विजयवर्गीय ने कहा- डॉ. नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं। संगठन के निर्णय का सम्मान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की परंपरा नहीं है। दतिया में भी उम्मीदवार बदलने की संभावना नहीं है।
नरोत्तम ने कहा, किसी बड़े नेता का फोन नहीं आया
टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी बड़े नेता का फोन नहीं आया है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका मैं सम्मान करता हूं। नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। सभी मिलकर काम करेंगे।
हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात
शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए पथराव में एसपी, एसडीओपी और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। बताया गया कि कुछ समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में खुद को बंद कर लिया था, जिन्हें बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद बाहर निकाला गया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें