Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: पीएम मोदी की मंशानुरूप 'मेक इन इंडिया' को मिली नई उड़ान: सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मौजूदगी में शिवपुरी में डिफेंस फैक्ट्री का हुआ शिलान्यास; सेना के लिए बनेंगी मिसाइलें!, जनता की सालों पुरानी मांग फैक्ट्री लगाओ का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरा किया संकल्प; शिवपुरी को दी मिसाइल निर्माण प्लांट की ऐतिहासिक सौगात!, यह खबर शिवपुरी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जैसी है, जहां 'सुरक्षा' और 'समृद्धि' दोनों एक साथ कदम बढ़ा रहे हैं

रविवार, 5 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
shivpuri शिवपुरी/ग्वालियर/नई दिल्ली- 5 जुलाई, 2026। आज की यह खबर शिवपुरी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जैसी है, जहां 'सुरक्षा' और 'समृद्धि' दोनों एक साथ कदम बढ़ा रहे हैं।मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश के उभरते रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल हो गया है। 
जिला शिवपुरी MP में अदाणी ग्रुप (Adani Group) द्वारा पीएम मोदी की मंशानुरूप 'मेक इन इंडिया' को नई उड़ान देने सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मौजूदगी में ₹2,500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे अत्याधुनिक ऑर्डिनेंस (डिफेंस) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का ऐतिहासिक शिलान्यास आज 5 जुलाई को संपन्न हो गया। इस महा-परियोजना की आधारशिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा और प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अदाणी समूह के करण अदाणी एवं जीत अदाणी की गरिमामयी उपस्थिति में रखी गई। यह यूनिट भारतीय सेना के लिए अत्याधुनिक मिसाइलें और सैन्य उपकरण तैयार करेगी, इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस प्रोडक्ट्स तैयार किए जाएंगे। जिससे करीब 10,000 लोगों को अप्रत्यक्ष और 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की राह आसान होगी। शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी टेंट में हाईटेक हथियारों, मिसाइलों और डिफेंस इक्विपमेंट का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें फैक्ट्री में बनने वाले डिफेंस प्रोडक्ट्स, उनकी तकनीक और प्रोडक्शन कैपेसिटी की डिटेल में जानकारी दी।
पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे बनने वाली यह डिफेंस फैक्ट्री मध्य प्रदेश के औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है। परियोजना से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। शिवपुरी देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में अपनी मजबूत पहचान दर्ज करेगा। पाली गांव के पास बनने वाली यह यूनिट शिवपुरी का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश मानी जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि यहां कौन-कौन से रक्षा उत्पाद बनाए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से ऐसी जानकारी पहले साझा नहीं की जाती। फैक्ट्री स्थल के पास रेलवे लाइन की उपलब्धता इसे औद्योगिक और लॉजिस्टिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है। सड़क और रेल दोनों माध्यमों से कनेक्टिविटी भविष्य में रक्षा उत्पादों और औद्योगिक सामग्री के परिवहन को आसान बनाएगी। साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्थानीय व्यापार, परिवहन, निर्माण कार्य, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य छोटे व्यवसायों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। 
पंडित अरुण शर्मा के साथ लक्ष्मीकांत शर्मा ने कराई पूजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी और अन्य अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने परियोजना को प्रदेश के औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
गोला-बारूद, ड्रोन जैसे उपकरण बनाती है कंपनी
अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस पहले से रक्षा क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी छोटे हथियार, गोला-बारूद, ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, सुरक्षा उपकरण और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़े उत्पाद बनाती है। माना जा रहा है कि शिवपुरी की यूनिट भी देश की रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राजनीतिक एंगल
सिंधिया का मास्टरस्ट्रोक और विरोधियों की बोलती बंददशकों पुरानी मांग पूरी:
 शिवपुरी जिले में बीते कई सालों से कोई बड़ी भारी औद्योगिक फैक्ट्री लगाने की मांग जनता द्वारा उठाई जा रही थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मांग को पूरी संजीदगी और मनोयोग से लिया।
विरोधी चारों खाने चित:
 इस ऐतिहासिक निवेश को शिवपुरी की धरती पर उतारकर सिंधिया ने न केवल अपना वादा निभाया, बल्कि उन राजनीतिक विरोधियों को भी करारा जवाब दिया है जो क्षेत्र के औद्योगिक पिछड़ेपन पर सवाल उठाते थे।
जनता का जीता दिल
अदाणी समूह को इस अंचल में बड़े निवेश के लिए तैयार कर उन्होंने जनता के बीच अपनी पैठ और विश्वास को बेहद मजबूत कर लिया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक (Strategic) एंगल
देश का नया डिफेंस हब मिसाइलों का निर्माण
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) की यह यूनिट देश की रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक मिसाइलों और गोला-बारूद का उत्पादन करेगी।
रणनीतिक स्थान
शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र (तेंदुआ-पाली गांव) के पास नेशनल हाईवे-27 और रेलवे कनेक्टिविटी की सुगमता के कारण विशेषज्ञों द्वारा इसे रक्षा उद्योग के लिए बेहद सुरक्षित और उपयुक्त माना गया है।
यूपी डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ाव:
 यह अत्याधुनिक प्लांट भारत के उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर से भी रणनीतिक कड़ियों को जोड़ेगा, जिससे मध्य प्रदेश रक्षा उत्पादन के मामले में वैश्विक मानचित्र पर उभरेगा।
कॉर्पोरेट एंगल
मध्य प्रदेश में अदाणी समूह का बड़ा भरोसा
दिग्गजों की मौजूदगी:
 शिलान्यास समारोह में अदाणी पोर्ट्स के एमडी करण अदाणी और जीत अदाणी की मौजूदगी यह साफ दर्शाती है कि देश का प्रमुख कॉर्पोरेट घराना इस क्षेत्र को लेकर कितना गंभीर है।
बढ़ता निवेश
ग्वालियर इंडस्ट्रियल समिट के बाद अदाणी समूह द्वारा मध्य प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ी प्रतिबद्धता है।
एक नजर में परियोजना के मुख्य बिंदु (Scannable Facts)
कुल निवेश: ₹2,500 करोड़
स्थान: तेंदुआ-पाली गांव, कोलारस क्षेत्र, शिवपुरी जिला (मध्य प्रदेश)
उत्पाद: भारतीय सेना के लिए हाईटेक हथियार और मिसाइलें
रोजगार क्षमता: 
लगभग 10,000+ लोगों को आजीविका 
प्रमुख नेतृत्व: 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, करण अदाणी, जीत अदाणी।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े मिसाइल एवं एडवांस्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम - अदानी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास विज़न को मिली नई गति : सिंधिया
*₹2,500 करोड़ के निवेश से ग्वालियर–चंबल में विकसित होगा अत्याधुनिक डिफेंस कॉम्प्लेक्स, जिससे 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शिवपुरी जिले में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा स्थापित किए जा रहे दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े मिसाइल एवं एडवांस्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम का शिलान्यास किया। लगभग ₹2,500 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह परियोजना भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ ग्वालियर-चंबल अंचल को देश के अग्रणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करेगी। सिंधिया ने इसे राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रसुरक्षा के इतिहास में एक नया अध्याय और नया सवेरा बताया। 
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का समय आ चुका है। आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है और यह परियोजना उसी दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इस फैक्ट्री की रणनीतिक स्थिति से मिलेगा राष्ट्रीय लाभ
उन्होंने कहा कि शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र में स्थापित होने वाला यह डिफेंस कॉम्प्लेक्स कोटा कॉरिडोर एवं बॉम्बे-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित होने के कारण देशभर के सैन्य प्रतिष्ठानों तक रक्षा उपकरणों की तेज़ और प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आधुनिक मिसाइल प्रणालियों, प्रिसिजन-गाइडेड म्यूनिशन तथा अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे भारत की स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता और निर्यात संभावनाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बल मिलेगा।
5,000 रोजगार और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा नया अवसर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 5,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के सैकड़ों सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को व्यापक लाभ मिलेगा।
शिवपुरी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी 4 माँगें
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष शिवपुरी के समग्र विकास से जुड़ी चार महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने शिवपुरी शहर के लिए गुना नाका से ग्वालियर नाका, दुर्गादास राठौड़ चौराहा, भदैया कुंड, झांसी रोड होते हुए करावल पुल तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे ₹100 करोड़ लागत के सर्कुलर रोड को स्वीकृति देने का आग्रह किया। इसके साथ ही शिवपुरी में 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना, राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी विंग एवं कार्डियोलॉजी विभाग की स्थापना तथा शिवपुरी विधानसभा के खोड़ में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से शिवपुरी के विकास को नई गति मिलेगी।
ग्वालियर चंबल में औद्योगिक विकास का नया अध्याय
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि बदरवास की जैकेट निर्माण इकाई, गुना में लगभग ₹2000 करोड़ की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और अब शिवपुरी का ₹2,500 करोड़ का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम इस बात का प्रमाण हैं कि ग्वालियर-चंबल अंचल तेजी से मध्यभारत के सबसे बड़े औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र देश की रक्षा उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास का प्रमुख इंजन बनेगा।
सिंधिया परिवार ने ऐतिहासिक रूप से दिया है भारत की स्वदेशी सुरक्षा उत्पादन में योगदान: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज शिवपुरी में नई रक्षा उत्पादन फैक्ट्री का शिलान्यास करना उनके लिए गर्व का विषय है, क्योंकि देश की रक्षा क्षमता को सशक्त बनाने की परंपरा सिंधिया परिवार की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि महाराज महादजी सिंधिया के शासनकाल में मथुरा, दिल्ली, ग्वालियर, कालपी और गोहद में आयुध निर्माण कारखानों एवं शस्त्रागार स्थापित किए गए थे। वहीं महाराजा जीवाजीराव सिंधिया द्वारा ग्वालियर में स्थापित जीवाजी इंडस्ट्रियल रिसर्च लेबोरेटरी (JIRL) को बाद में रक्षा मंत्रालय को समर्पित किया गया, जो आगे चलकर आज के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (DRDE) के रूप में विकसित हुई और देश के रक्षा अनुसंधान एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में इस आधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग परियोजना का शिलान्यास उसी गौरवशाली परंपरा का नया अध्याय है।


















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129