Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews : 'मिशन क्लीन शिवपुरी' के तहत शहर में नपा का विशेष स्वच्छता अभियान जारी

रविवार, 19 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।  नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा संचालित 'मिशन क्लीन शिवपुरी' के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत करौंदी क्षेत्र तथा आसपास की कच्ची गलियों एवं नालियों की व्यापक सफाई कराई गई। इसी क्रम में वन विहार 10 नंबर गेट स्थित कुएं से चली वाली गली तक विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों से गाद एवं कचरा हटाया गया, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। नगर पालिका के स्वच्छता अमले ने द्वारकापुरी में भी विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क से फतेहपुर चौराहा, गुना बाईपास, आईटीआई चौराहा होते हुए हवाई अड्डा गेट तक संपूर्ण मार्ग की सफाई कराई गई। सर्कुलर रोड एवं रेलवे स्टेशन मार्ग पर भी व्यापक स्वच्छता कार्य करते हुए कचरा हटाया गया तथा सड़क किनारों की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
वार्ड स्तर पर भी अभियान पूरी सक्रियता से संचालित किया गया। वार्ड क्रमांक 4 में हंस बिल्डिंग के पीछे स्थित नालियों की सफाई कराई गई, जबकि वार्ड क्रमांक 26 में चिंता हरण मंदिर के सामने खुदाई कर बंद पड़ी नाली को साफ कराया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो सके।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर ने स्वच्छता अमले को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में सभी वार्डों में नियमित सफाई, नालियों की सतत निगरानी, समय पर कचरा उठाव तथा प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है और स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही दें, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें तथा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शिवपुरी के निर्माण में नगर पालिका का सहयोग करें।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129