Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किया ध्वजारोहण

शनिवार, 15 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर एवं जिला
मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, 
महामंत्री हेमंत ओझा, लवलेश जैन आदि मौजूद थे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8.58 बजे हुआ। प्रातः 9 बजे राष्ट्रगीत का गायन हुआ। प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान उपरांत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकड़ियों द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके 
बाद हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट हुआ। प्रातः 9.30 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। प्रातः 10 बजे जिले की उपलब्धियों की झलक और बधाई संदेश का वाचन हुआ। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान 
 सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आकर्षक मार्चपास्ट ने बांधा समां
संयुक्त परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, 18वीं वाहिनी एसएएफ, एनसीसी, शौर्या दल ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया।
इस मार्चपास्ट में सशस्त्र बल में 18 बटालियन एसएएफ को प्रथम, मध्य प्रदेश पुलिस महिला को द्वितीय एवं मध्य प्रदेश पुलिस पुरुष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड प्रदर्शन में निशस्त्र बल (सीनियर) में एनसीसी सीनियर बालिका को प्रथम स्थान, एनसीसी सीनियर बालक को 
द्वितीय स्थान, वन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निशस्त्र बल (जूनियर) में एनसीसी एयर विंग एवं शौर्या दल को प्रथम स्थान, स्‍काउट गाइड को द्वितीय स्थान, एनसीसी जूनियर बालिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा इन्हें शील्ड प्रदान की गई।
एलईडी स्‍क्रीन के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री के संदेश का हुआ सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का सीधा प्रसारण
मुख्य समारोह स्थल पर चार बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। जिसे कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्‍य नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देखा एवं सुना गया।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने मंच से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बधाई संदेश का वाचन किया तथा जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समारोह में लोकतंत्र सैनानियों एवं उनके परिजनों को ताम्रपत्र प्रदान कर शॉल श्रीफल देकर सम्‍मानित किया।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्था और खेल सहित अन्‍य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
जिले की विकास पुस्तिका का वितरण
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई जिले की विकास गाथा पर
आधारित पुस्तिका का भी वितरण किया गया। मुख्य समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं 
उपस्थित  नागरिकों को जिले में हुए नवाचारों एवं विकास कार्यों पर आधारित विकास पुस्तिका वितरित की गई।
स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 
इसमें माता शबरी शा.क.उमावि शिवपुरी, अशा. से. वे. स्कूल, शा. सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी, शा. उ. उमावि
क्र.01 शिवपुरी, शा. क. उमावि कोर्ट रोड शिवपुरी ने भाग लिया।
कार्यक्रम में शासकीय सांदीपनि माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी को प्रथम स्थान, शा.उत्‍कृष्‍ट उ.मा.वि.शिवपुरी को द्वितीय और माता शबरी शा.क.उ.मा. विद्यालय शिवपुरी को तृतीय स्थान मिला।
कार्यक्रम में इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड प्रदान की गई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक शिवपुरी श्री देवेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित
यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक श्री माखनलाल राठौर, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव, श्री राजू बाथम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री हरवीर रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, डीएफओ श्री सुधांशु यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम  सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश मिश्रा एवं श्रीमती हेमलता चौधरी ने किया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इधर एसपी ने भी किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे ध्वजारोहण कर सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरुष्कार वितरित किए।







कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जिलेवासियों एवं अधिकारियों - कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


#IndependenceDay #IndependenceDay2026 
#MadhyaPradesh 
#shivpuri
#mppolice
Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh
#IndependenceDay 
#IndependenceDay2026 
#shivpuri
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129