शिवपुरी 03 अगस्त 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस पर तीन लाख सैतालीस हजार चार सौ छत्तीस रूप, की पेनल्टी लगाई है। मामला 9 जुलाई 2026 को बैराढ एवं बदरवास तहसील में 108 एम्बुलेंस की लापरवाही का है जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि 9 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया में 108 एम्बुलेंस के लापरवाही की खबर वायरल हुई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी द्वारा से मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्राचार किया गया था। जेईएस प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण प्रथम दृष्टया असंतोष जनक प्रतीत होने पर अपर मिशन संचालक एनएचएम भोपाल द्वारा पत्र क्र 4537 दिनांक 20 जुलाई 2026 जारी कर दो एम्बुलेंस बीएलएस सीजी 04 एनएस 2892 लोकेशन सीएचसी कोलारस पर 2,47,244-00रू ( दो लाख सैतालीस हजार दौ सौ चबालीस रू) एवं बीएलएस सीजी 04 एनजेड 1364 लोकेशन सीएचसी बैराढ पर 1,00,192-00रू (एक लाख एक सौ वानवै रू) कुल राशि 3,47,436-00 रू (तीन लाख सैतालीस हजार चार सौ छत्तीस रू) का परिचालन व्यय का शास्ति स्वरूप कटौत्रा किया गया है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें