शिवपुरी। अनेकों सेवा प्रकल्पों और दुनिया का सबसे बड़ा सुंदर कांड करने के बाद एकदम चर्चा में आये अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन ने इस बार माता जानकी प्राकट्य उत्सव शासकीय स्तर पर घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र और ईमेल के बाद अब शिवपुरी शहर में प्रथम पद यात्रा का आयोजन किया है। संगठन द्वारा की जा रही इस शाश्वत मांग का उद्देश्य लोगों को माता जानकी के चरित्र से अवगत कराने के साथ ही संगठन से जोड़ना भी है जिससे समाज में बेटियों और महिलाओं को लेकर जो विसंगतिया फैल रही है उनमें कसावट की जा सके, और एक समृद्ध समाज की परिकल्पना को साकार करने का कार्य किया जा सके। यह पदयात्रा शहर के पोलो ग्राउंड के सामने स्थित मां जानकी लव कुश पार्क से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा चौराहा, राजपुरा रोड, तात्या तोपे मार्ग, पोलो ग्राउंड से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर समापन होगी जहां पर जिला कलेक्टर को एक मांग पत्र ज्ञापन सौपा जाएगा, यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल जी के नाम दिया जाएगा। ज्ञापन का समय दोपहर 1:00 बजे रखा गया है। जिसमें शामिल होने के लिए शिवपुरी शहर इकाई के लोग ही एकत्रित होंगे इसके अलावा लगभग 200 इकाइयों में अलग-अलग पदयात्राएं निकालकर प्रशासन को मांग पत्र ज्ञापन सौपे जाने की तैयारी की गयी है। जिले भर के अलावा सभी जानकी सैनिकों और सनातनियों से आग्रह किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में निकल रही पदयात्रा में शामिल होकर मांग को पुरजोर बनाएं और माता जानकी के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा को बल मिले। अभियान के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि हमारी मांग को जल्दी ही नहीं माना जाएगा तो हम जानकी सैनिकों के द्वारा आगामी समय में दिल्ली और भोपाल में भी पदयात्राएं प्रस्तावित हैं और हम सरकार से अपनी मांग को मनवाने के लिए हर प्रयास करेंगे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें