shivpuri शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर आर. के. मेमोरियल चेस एकेडमी, शिवपुरी द्वारा एक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 16 अगस्त सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। पवन वशिष्ठ ने बताया कि स्विस लीग पर आधारित 5 राउंड में खेली जाने वाली यह प्रतियोगिता का टाइम कंट्रोल 15+5 मिनट का होगा। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी अन्य जिलों से भी आ रहे हैं। इसमें दो वर्गों अंडर-10 और अंडर-19 प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। प्रत्येक में प्रथम तीन प्रतियोगियों को ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा यंगर ब्वॉय, यंगर गर्ल्स, बेस्ट गर्ल्स को भी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी और बाकी प्रतियोगियों को मेडल वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल वशिष्ठ विला, लहरी जी की कोठी के पीछे, महाराणा प्रताप कॉलोनी रखा गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 8770141032, 9039234605
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें