Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: 23वां श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव एवं वार्षिकोत्सव 4 सितंबर को चिंताहरण हनुमान मंदिर पर

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। 23वां श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव एवं वार्षिकोत्सव 4 सितंबर को चिंताहरण हनुमान मंदिर पर आयोजित किया जाएगा। विगत 29 वर्षों से श्री राम भक्त परिवार लगातार हर शनिवार को नि:शुल्क सुंदरकांड पाठ करता आ रहा है। साथ ही साथ 23 वर्षों से श्री कृष्ण प्रकटोत्सव का कार्यक्रम श्री चिंताहरण दरबार पर आयोजित करता चला आ रहा है। इस क्रम में 23वें श्री कृष्ण
प्रकटोत्सव एवं वार्षिकोत्सव में दिनांक 4 सितंबर शुक्रवार को सर्वप्रथम श्री अखंड रामचरितमानस  पाठ प्रात: 8:30 बजे से प्रारम्भ होगा ।इसी क्रम में एक भजन संध्या का आयोजन सांय 7:30 बजे से है और भजनों से आनंदित कराने वाले श्री सत्येंद्र पांडे जी (सतना) को आमंत्रित किया गया है। शीर्षक भजन "तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले" है । रात ठीक 12:00 बजे प्रभु जन्म, पूजन, आरती, बधाई से वातावरण आनंद से झूम उठेगा l
आनन्द के इस उत्सव में आपकी सहभागिता श्री राम भक्त परिवार के सदस्यों का परम् सौभाग्य होगा।
दूसरे दिन 5 सितंबर शनिवार को प्रातः 08:30 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ और वार्षिकोत्सव का समापन हवन शांति  पूर्णाहुति दोपहर 12:30 बजे से होगी। अंत में भंडारा प्रसादी वितरण दोपहर 2:00 बजे से 4 बजे,किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल श्री चिंताहरण मंदिर, छत्री रोड़ पर रहेगा। अत:श्री राम भक्त परिवार शिवपुरी की ओर से सभी धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि प्रकटोत्सव के इस भव्य आयोजन में अपने इष्ट मित्रों के साथ परिवार सहित वातावरण को आनंदित करने अवश्य शामिल होकर पुण्यलाभ लें।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129