Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews : हर बार की तरह नपा के 400 कर्मचारी हड़ताल पर, शेम शेम, जैन मुनि शहर में और गंदगी का आलम, शहर में हड़ताल से पहले से भी गायब थे सफाईकर्मी, हर तरफ गंदगी का आलम

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर पालिका के बिगडैल सफाईकर्मी साल में लगभग तीन बार हड़ताल पर चले जाते हैं और शहर को गंदगी के ढेर में बदल देते हैं इधर नगर पालिका के जिम्मेदार बेबस और लाचार होकर उनकी हड़ताल तुड़वाने की मिन्नते करते हैं लेकिन नतीजा कुछ हासिल नहीं होता। फिलहाल शहर में चार पांच दिन से झाड़ू नहीं लगी है, कचरा डंपिंग इलाकों में कचरा एकत्र होकर बदबू मार रहा है। 
शेम शेम, जैन मुनि शहर में और गंदगी का आलम
नगर के कष्टमगेट स्थित जैन मंदिर में चातुर्मास के चलते जैन मुनि आये हुए हैं। उन्हें आहार के लिए भक्तों के यहां जाना होता है लेकिन गंदगी हो तो उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में जब शहर भर के गंदगी है तो आप समझ सकते हैं कि उनकी नजर में शहर की क्या स्थिति बनी होगी।
अब वेतन काटने की तैयारी
इधर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सीएमओ यशवंत राठौर सफाईकर्मियों को मनाने में असफल रहे और अब उनके विरुद्ध वेतन काटने की तैयारी कर ली है। 
ये बोले नेता
हमारी 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा तो हुई, लेकिन हर मांग को अधिकारियों ने गोलमोल तरीके से घुमा दिया। नपा खुद चाहती है कि हड़ताल हो, तभी तो समस्याओं का समाधान करने की दिशा में काम नहीं किया जा रहा है। हमारी हड़ताल जारी है।
मनोज घावरी
नेता, नपाकर्मी।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129