shivpuri शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य का पर्यटन और रोजगार बढ़ाने का सपना साकार होता जा रहा है। हर बात में कमियां खोजने वाले शिवपुरी के लोगों के लिए माधव टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां जंगल में किलकारी गूंजी हैं। वह भी रिकॉर्ड तोड़ अंदाज में एमटी 4 ने नर टाइगर के प्रेम में पड़ते ही गुल खिला डाला है। वन अधिकारियों का दावा है कि नर मादा मिलन के बाद इतनी जल्दी खुशखबरी सामने नहीं आती जितनी कि एमटी 4 ने दी है। उसने 2 शावक को जन्म दे दिया है। इसके पहले मादा टाइगर एमटी 3 ने भी दो शावकों को जन्म दिया था जो अब वयस्क हो चुके हैं। कुलमिलाकर माधव टाइगर रिजर्व में 8 टाइगर हो गए हैं।
द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट
स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर यह देखकर मन प्रसन्न है कि माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी में 10 मार्च 2025 को लाई गई बाघिन MT4 अब अपने नन्हे शावक के साथ देखी गई है।
मध्य प्रदेश की समृद्ध वन्यजीव विरासत और हमारे संरक्षण प्रयासों की यह खूबसूरत सफलता हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
शावक जन्म पर अधिकारी पुरस्कृत
माधव टाइगर रिजर्व में टाइगर का कुनवा बढ़ाने के प्रयासों से खुश होकर प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव ने शिवपुरी टाइगर रिजर्व के रेंजर वृंदावन यादव को पुरस्कृत किया है।
माधव टाइगर रिजर्व के रेंजर वृंदावन यादव ने बताया कि माधव टाइगर रिजर्व में अब तक 6 टाइगर लाए जा चुके हैं। जिसमें 2 नर एवं 4 मादा हैं, लेकिन इनमें से एक मादा टाइगर रिकॉर्ड से लापता है। जबकि मार्च 2025 में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एमटी 4 को माधव टाइगर रिजर्व में सेलिंग क्लब की तरफ छोड़ा गया था। उसके बाद अप्रैल में एमटी – 5 यानि नर टाइगर तांडव को भी एमटी – 4 के पास छोड़ा था। माना जा रहा है कि यहीं अखिया लड़ने के बाद दिसंबर में मादा टाइगर ने गर्भवती होकर 2 शावकों को जन्म दिया है। इसके लिए रेंजर वृंदावन यादव को बीते 26 जुलाई को सीएम ने सम्मानित भी किया है।
हिंसक! एमटी-6 गई बांधवगढ़
माधव टाइगर रिजर्व में लाई गई मादा टाइगर एमटी-6 को वापस भेज दिया गया है। उक्त मादा टाइगर ने आते ही आसपास के गांव में आमद दर्ज करा दी थी। दो बार रेस्क्यू करने के बाद भी जब वो आबादी की तरफ जाने से नहीं रुकी, तो पहले उसे बाड़े में बंद किया, और बाद में उसे बांधवगण ही वापस भेज दिया।
माधव टाइगर रिजर्व में लाई गई मादा टाइगर एमटी-6 को वापस भेज दिया गया है। उक्त मादा टाइगर ने आते ही आसपास के गांव में आमद दर्ज करा दी थी। दो बार रेस्क्यू करने के बाद भी जब वो आबादी की तरफ जाने से नहीं रुकी, तो पहले उसे बाड़े में बंद किया, और बाद में उसे बांधवगण ही वापस भेज दिया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें