shivpuri शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज महोत्सव पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ कायस्थ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिवानी भटनागर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रिषिका अष्ठाना ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सुनीता गौड़ एवं रश्मि श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर समस्त महिलाओं का स्वागत किया। प्रकोष्ठ की संयोजक सुचिता भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सुषमा खरे, महामंत्री नीलम श्रीवास्तव, सचिव मधु श्रीवास्तव ने आराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंताक्षरी रहा जिसमें सभी महिलाओं ने झूला, बादल, सावन, हरियाली, बरखा एवम् सरगम टीम में बढ़ चढ़कर भाग लिया और पुराने मधुर फिल्मी गीतों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समा बांध दिया। जिसमें झूला टीम ने अंतिम राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को विजेता बनाया जबकि उपविजेता टीम बरखा रही तृतीय स्थान हरियाली टीम को मिला ।
अन्ताक्षरी का हुआ आयोजन
सुनीता गौड़ और शिल्पा अष्ठाना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंताक्षरी में झूला टीम में शिवानी भटनागर, तनुजा गौड़, मिनल अष्ठाना, नूतन सक्सेना, वैशाली श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव और निधि सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बरखा टीम की सुचिता भटनागर, दीपांशी श्रीवास्तव, भारती कुलश्रेष्ठ, उषा श्रीवास्तव, कल्पना सक्सेना, रितु श्रीवास्तव और रश्मि सक्सैना रहीं। हरियाली टीम की नीतू श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, सुषमा खरे, अनुषा भटनागर, प्रविता अष्ठाना, सीमा श्रीवास्तव और रश्मि श्रीवास्तव अष्ठाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि पंक्चुअलिटी गेम में वंदना श्रीवास्तव विजेता रहीं।
म्यूजिकल चेयर रेस भी हुई
मधु श्रीवास्तव और प्रतिमा श्रीवास्तव ने मनोरंजक म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की सभी महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर रेस में जमकर डांस किया चेयर रेस में शिल्पा अष्ठाना ने प्रथम स्थान, सुशीला निगम ने द्वितीय स्थान और रितु खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाऊजी भी खेली
कैटवॉक की हुई प्रस्तुति
अंत में सभी महिलाओं ने हरे रंग के सुंदर आकर्षक परिधान में बहुत ही हर्षोल्लास और आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक किया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुशील निगम, ममता श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, मिनल अष्ठाना, अनुषा भटनागर, मधु श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, पूजा सक्सेना के साथ कोषाध्यक्ष शिल्पा अष्ठाना, मंत्री भारती कुलश्रेष्ठ, पद्मा श्रीवास्तव, कल्पना सक्सेना, नूतन सक्सेना, कार्यालय मंत्री वंदना श्रीवास्तव प्रचार मंत्री शोभा श्रीवास्तव उपस्थित रही अन्य सदस्यों में उषा श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, पूजा रायजादा, सपना विवेक श्रीवास्तव, चंद्रकांता श्रीवास्तव, सपना मनीष श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, राजरानी श्रीवास्तव और उमा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। तीज क्वीन का ताज सोलह सिंगार करके आईं उषा श्रीवास्तव ने जीता । कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता गौड़ ने किया। अंत में समस्त महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन और भोजन का आनंद लिया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें