Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: अभा सफाई मजदूर कांग्रेस जिला शाखा शिवपुरी की बैठक

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला शाखा शिवपुरी के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की एक बैठक रखी गई। पुरानी शिवपुरी शादी घर में हुई बैठक में समस्त वाहन चालक, समस्त सफाई कर्मचारी, पार्क कर्मचारी एवं संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान निम्न मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। 
प्रदेश कार्यकारिणी में चर्चा हेतु प्रस्ताव
1. मध्यप्रदेश के विनियमित सफाई कर्मचारियों जिनको एक वर्ष से लेकर तीस वर्ष तक की सेवा हो चुकी है, जैसे - विनियमित, तैनिक वेतन भोगी, आउटसोर्स, संविदाकर्मी एवं अन्य ऑफिस वर्ग के समस्त कार्यचारियों इन सभी को स्थाईकरण / नियमितिकरण का लाभ प्रदान किया जायें ।
2. ठेका प्रथा - मध्यप्रदेश के समस्त नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद में सफाईकार में ठेका प्रथा पूर्णतः समाप्त की जावे।
(देखिए video हालाकि केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यक्रम रद्द हो चुका है)
3. मध्यप्रदेश में कार्यरत सफाई कर्मीयों में पदि किसी की मृत्यू होती है तो उसके उपरांत परिवार के उत्तराधिकारी को नियमित नियुक्ति प्रदान की जायें।
4. नवीन नियुक्तियां - मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल जी गौर द्वारा वर्ष 2004-05 में विधानसभा में की गई घोषणा अनुसार सफाई कार्य हेतु 50 हजार नवीन सफाई कर्मी नियुक्तियां की घोषणा का पालन शासन स्तर पर किया जावे जिससे प्रदेश के सफाईकर्मीयों को उसका लाभ प्राप्त हो सके ।
5. फेस अटेनडेंस - मध्यप्रदेश के सफाई कर्मचारियों (चतुर्थश्रेणी) नागरिय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत सफाई कर्मीयों पर फेस अटेनडेस लागू की गई जिसमें सफाई कर्मीयों को छूट प्रदान की जावे क्योकी सफाई कर्मी अशिक्षित होने के कारण एन्ड्रॉइड फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाता है तथा अपनी उपस्थिति / अटेनडेंस समय पर नहीं लगा पाता है जिस कारण उसका वेतन रोक लिया जाता है। जिससे उसके परिवार के भरण पोषण में कठनाई का सामना करना पड़ता है।
6. मध्यप्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में नियमित सफाई कर्मचारी जिनकी आयु ५० वर्ष से अधिक हो चुकी है उन्हें स्वेच्छा सेवा निवृति का लाभ देकर उनके परिवार के किसी भी एक सदस्य को उनके स्थान पर स्थाई नियुक्ति का लाभ दिया जावें।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129