Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हुनर दिखाकर पाया स्थान, मिला सम्मान

शनिवार, 8 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शिवपुरी विकास खंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
शिवपुरी। शिवपुरी विकासखंड में इन दिनों ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त  से गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल, रातौर रोड पर शुरू हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड शिवपुरी के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर तैराकी में अपना हुनर दिखाया।
विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी विवेकवर्धन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में तैराकी की अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बालक वर्ग के जूनियर फ्री स्टाइल 50 मीटर में सिंघम धाकड़ (गीता पब्लिक स्कूल), मिनी वर्ग में यथार्थ धाकड़ (गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल) तथा जूनियर बैक स्ट्रोक में निशांत धाकड़ (गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग के जूनियर फ्री स्टाइल 50 मीटर में जयंती यादव (गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल), 100 मीटर में हिरका चावला (गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल) तथा जूनियर बैक स्ट्रोक में अवनी तिवारी (सेंट चार्ल्स स्कूल) प्रथम रहीं। मिनी वर्ग में मानवी गुप्ता (गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल) ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं मिनी वर्ग की बटरफ्लाई स्पर्धा में श्रुति रावत एवं अवनी राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में हॉलीवूड स्कूल एवं दून पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
ब्लाक क्रीड़ा प्रभारी विवेक वर्धन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संजीव पांडे, पीटीआई दीपक मांझी, बृजेंद्र भार्गव, निखिल श्रीवास्तव, गोलू लोधी एवं सुखबीर सिंह कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129