Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा शिवपुरी ने दिया ज्ञापन

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा शिवपुरी ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री  एवं मुख्य सचिव एवं कलेक्टर के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अनुराग निगवाल को भेंट किया।
इस ज्ञापन में जो मांग शामिल हैं उनमें शिवपुरी जिले में कर्मचारी समस्याओं के लिए हर 3 महीने में बैठक बुलाई जाती है लेकिन  अधिकारियों द्वारा तीन-तीन साल से बैठक नहीं बुलाई जबकि जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर हर तीन माह में बैठक नहीं बुला रहे  है। यानि कि जिले के अधिकारी तानाशाह बन गए हैं और तीन तीन वर्ष से बैठक नहीं बुलाई गई है जिसके कारण जिले में शिक्षकों की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
 शिवपुरी जिले में दूसरी प्रमुख मांगे है जनगणना किए हुए 3 महीने अधिक हो गए हैं परंतु जिला प्रशासन द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिसमें कई स्थानीय समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग, पीएचई, महिला बाल विकास सहित स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं से भी जिला प्रशासन को अवगत कराया है।
इस अवसर पर नरवर पोहरी तथा रन्नौद कोलारस  से  पदाधिकरियो ने पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129