Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक की अध्यक्ष बनी लायन संगीता रंगड़, सचिव अमन चौधरी सतनवाड़ा, कोषाध्यक्ष महेश हरियाणी

सोमवार, 31 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक की अध्यक्ष लायन संगीता रंगड़ चुनी गई हैं जबकि सचिव अमन चौधरी सतनवाड़ा और कोषाध्यक्ष महेश हरियाणी के संस को बनाया गया है।
विगत दिवस लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन कपिल सहगल ,सदस्य लायन गोपिंद्र जैन सदस्य लायन शिवम अग्रवाल ने सर्वसम्मति से घोषणा करते हुए लाइन संगीता रंगड़ को अध्यक्ष का दायित्व  सौंपा, पिछले 2 वर्ष से जिम्मेदारी निभा रहे सचिव लायन अमन चौधरी सतनवाड़ा  व कोषाध्यक्ष लाइन महेश हरियाणी जी को बनाया गया, उल्लेखनीय है की लायन संगीता रंगड़ पहले भी लायनेस क्लब की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
कार्यक्रम में लायन पवन जैन,  (पी एस), गंगाधर अग्रवाल, गिरीश जैन, पवन शर्मा, कपिल सहगल,घनश्याम सर्राफ, संगीता रंगड़, संजीव ढींगरा, महेश हरयानी, लायन अमन चौधरी सतनवाड़ा, अशोक रंगड़, शिवम अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, पुनीत गोयल, शांतनु जैन, सूरज बंसल, अनुज सर्राफ, मुकेश जैन, रवि पोद्दार, सुनील गोयल, दीपक गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129