हरे परिधानों में सजीं महिलाएं, दिखा सावन का उल्लास
निजी होटल में आयोजित इस गरिमामय समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता गौड़, प्रांतीय संयोजक संस्कृति सप्ताह रणजीत ओझा, संरक्षक सरला वर्मा और स्नेहलता शर्मा द्वारा मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में परिषद परिवार की सभी महिलाएं सावन की थीम पर हरे रंग के खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं, जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।
अंताक्षरी में गीतों की जुगलबंदी, रेनू की टीम प्रथम
उत्सव का मुख्य आकर्षण अंताक्षरी प्रतियोगिता रही, जिसमें पुरानी फिल्मी गीतों और मधुर नगमों की जुगलबंदी ने समां बांध दिया। प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला:
नेहा को मिला 'पंक्चुअलिटी' का पुरस्कार
तीज उत्सव को और भी खास बनाने के लिए कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समय की पाबंदी और अनुशासन का परिचय देने के लिए नेहा बंसल को 'पंक्चुअलिटी विजेता' के विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा आकर्षक उपहार भेंट किए गए।
सामूहिक भोज के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में महिला सहभागिता प्रमुख प्रीति जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और परिषद परिवार की महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। यह आयोजन संस्कृति, संस्कार और
पारिवारिक सौहार्द का एक सुंदर संगम बनकर संपन्न हुआ। इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में कार्यक्रम संयोजक ईद्रा सर्राफ, अनुराधा खेमरिया, शाखा अध्यक्ष गणेश धाकड़ और सचिव अमित सहगल, उमेश मित्तल की सराहनीय भूमिका रही।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें