आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इस तरह की घोर लापरवाही पर कलेक्टर श्री वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। आमजन को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कलेक्टर को मिली आंगनबाड़ी में अनियमितताएं, कार्यकर्ता को हटाने, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था स्थानीय समूह को सौंपने के निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने विकासखंड करैरा के ग्राम दबरा, दिनारा स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र क्रं. 2 तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
आंगनबाड़ी में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने कार्यकर्ता को हटाने तथा मध्याह्न भोजन की व्यवस्था स्थानीय समूह को सौंपने के निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे।
तहसील कार्यालय करैरा का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने तहसील कार्यालय करैरा का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कामकाज और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन तथा आरसीएमएस पंजी का अवलोकन कर राजस्व प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया, वहाँ उपस्थित आम नागरिकों से सीधेसंवाद कर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने तहसील परिसर मेंअधिवक्ताओं से बातचीत कर प्रशासनिक कामकाज और आपसी समन्वय के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद शुक्ला भी उपस्थित रहे।
जनजातीय बस्ती का किया दौरा
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने दबरा दिनारा की जनजातीय बस्ती का किया भ्रमण; कैंप लगाकर समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने विकासखंड करैरा के ग्राम दबरा, दिनारा स्थित जनजातीय बस्ती का पैदल भ्रमण कर जनजातीय लोगों के बीच
बैठकर उनसे आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। भ्रमण के दौरान बिजली, पेयजल, राशन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को बस्ती में विशेष कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठकर उनसे आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। भ्रमण के दौरान बिजली, पेयजल, राशन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को बस्ती में विशेष कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
स्कूल का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने आज करैरा में एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय थनरा, का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन के स्तर और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जाँच की।
इस दौरान उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्कूल परिसर में साफ-सफाई को बेहतर करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे।




























सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें