शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन कर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित दूरसंचार वाहिनी के कर्मियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ "वंदे मातरम्" का गायन किया। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्लू ने कहा कि "वंदे मातरम्" केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य में भी राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में राष्ट्रीय चेतना और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें