शिवपुरी। दिनांक 03 अगस्त 2026। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, जिला शिवपुरी में कार्यरत सह-चिकित्सकीय कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं उनके सेवा संबंधी मुद्दों के समाधान हेतु "समस्त सह चिकित्सकीय कर्मचारी सेवा संघ (चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं)" का गठन किया गया है। संघ का पंजीकरण मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 के अंतर्गत दिनांक 24 जुलाई 2026 को विधिवत कराया गया है।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अधिष्ठाता महोदया को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें
समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के कर्मचारियों को यूनिक एम्प्लॉयी कोड प्रदान किया जाए।
कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता, नियमित डीपीसी एवं सेवा संबंधी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
रिक्त स्वीकृत पदों पर नियमित भर्ती एवं आवश्यकता अनुसार नवीन पदों का सृजन किया जाए।
जोखिम भत्ता, रात्रिकालीन ड्यूटी, ओवरटाइम सहित स्वीकृत समस्त भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
चिकित्सा शिक्षा विभाग में पारदर्शी एवं स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू की जाए।
कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण, बेहतर कार्य वातावरण एवं पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
स्थायी शिकायत निवारण समिति का गठन कर कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।
संघ ने प्रशासन से कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
अधिष्ठाता को ज्ञापन देने हेतु संघ के प्रतिनिधि मंडल में मेडिकल कॉलेज के समस्त पद अधिकारी
डॉ नरेंद्र, विक्रम सिंह भदोरिया, पवन दुबे, रामेश्वर जोशी, मनोज रावत, कृष्णा गुप्ता, सिद्दीक़ खान, सूरज, रुक्मणि श्रीवास्तव जी धाकड़, सतेंद्र यादव, विकाश सिंग, कमलेश सेंगर, बमलेश जाटव,रामशंकर वर्मा,सुरेश चौधरी,दीप कुमार मिश्रा,प्रवीण,धर्मेंद्र कुशवाह,दीप्ति मित्तल,रजनीगंधा प्रधान,अरविंद शाक्य,आयुषी श्रीवास्तव प्रदीप किरारे, नरेंद्र लिखारिया, साबिर अली खान,मनीष मांझीऔर समस्त कार्यकारिणी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें