Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: प्रधान डाकघर शिवपुरी में मनाया गया विश्व हाथी दिवस, विशेष विरूपण डाक मोहर एवं चित्र पोस्टकार्ड का किया गया विमोचन

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। डाक परिमंडल कार्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रधान डाकघर शिवपुरी में "विश्व हाथी दिवस-2026" के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हाथियों के संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री मुकुल सिंह ठाकुर, सहायक वन संरक्षक, शिवपुरी श्री विष्णुपाल सिंह यादव, डाकघर अधीक्षक, श्री प्रवीण चौहान, सहायक अभियंता, श्री राजकुमार शिवहरे, सहायक अधीक्षक, श्री सुशील एडवर्ड मिंज, सहायक अधीक्षक एवं श्री अनिल कांत ओझा पोस्टमास्टर शिवपुरी प्रधान डाकघर ने संयुक्त रूप से विश्व हाथी दिवस की विशेष विरूपण डाक मोहर एवं चित्र पोस्टकार्ड का विमोचन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने हाथियों के संरक्षण एवं उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन्यजीव संरक्षण के लिए आमजन की सहभागिता और जागरूकता को भी आवश्यक बताया गया।
कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें श्री गौरव रघुवंशी, श्री राजकुमार तोमर, श्री राकेश वर्मा, श्री रवि स्वर्णकार, श्री बी.एम. मिश्रा, श्री भूपेंद्र भारती एवं श्री गौरी शंकर मांझी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से डाक विभाग ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129