shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी जिले के होनहार देश ही नहीं बल्कि विदेश तक परचम लहरा रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन के बूते पर वे विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर शिवपुरी का नाम रोशन कर रहे हैं। अब देखिए न इस बार एमबीबीएस में सफलता की कहानी सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि जिले के सुदूर स्थित ग्रामों के होनहारों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाने ने कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने एमबीबीएस की बैतरणी पार करते हुए ऐसी कहानी लिख डाली है जो जिले के सैकड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इन युवाओं ने साबित किया है कि मेहनत के सामने कोई तूफान टिक नहीं सकता और सफलता अवश्य मिलती है।
इनकी प्रतिभा को निखारने में दिन रात जुटे शिक्षाविद देवेंद्र धाकड़
इधर इन होनहार युवाओं की सफलता तय करने के पीछे जिनका हाथ है उनके बारे में भी जान लीजिए। इन युवाओं को सटीक निशाना लगाने के लिए पारंगत करने वालों में युवा शिक्षक देवेंद्र धाकड़ जैसे शिक्षाविद शामिल हैं।
हमने की देवेंद्र जी से बातचीत
उन्होंने mamakadhamakanews के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा से बातचीत करते हुए बताया कि एमबीबीएस सीट आवंटन के प्रथम चरण में हमारे जिले के होनहार छात्र छात्राओं के डॉक्टर बनने के सफर की शुरुआत का एक गौरवशाली पल हासिल हुआ है। इन सभी सफल युवाओं को बहुत-बहुत बधाई।
इनमें शामिल हैं क्रमशः ये yuva
🔹 सुदर्शन जिंदल — एमजीआईएमएस (MGIMS), इंदौर
🔹 अथर्व गर्ग — जीएमसी (GMC), ग्वालियर
🔹 ऋचा शर्मा — जीएमसी (GMC), दतिया
🔹 यथार्थ शर्मा — जीएमसी (GMC), श्योपुर
🔹 अनुज सिंह धाकड़ — श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर
🔹 ऋषिका धाकड़ — एलएन मेडिकल कॉलेज, भोपाल
🔹 अनुष्का पाठक — राम कृष्ण मेडिकल कॉलेज, भोपाल
🔹 रवीना धाकड़ — श्री सत्य साई मेडिकल कॉलेज, सीहोर।
🔹 अथर्व गर्ग — जीएमसी (GMC), ग्वालियर
🔹 ऋचा शर्मा — जीएमसी (GMC), दतिया
🔹 यथार्थ शर्मा — जीएमसी (GMC), श्योपुर
🔹 अनुज सिंह धाकड़ — श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर
🔹 ऋषिका धाकड़ — एलएन मेडिकल कॉलेज, भोपाल
🔹 अनुष्का पाठक — राम कृष्ण मेडिकल कॉलेज, भोपाल
🔹 रवीना धाकड़ — श्री सत्य साई मेडिकल कॉलेज, सीहोर।
कड़ी मेहनत ने खोले सफलता के द्वार
इन सभी की कड़ी मेहनत, निष्ठा और दृढ़ संकल्प ने सपनों को हकीकत में बदल दिया है! नीट एस्पिरेंट्स से भविष्य के डॉक्टर बनने तक यह एक शानदार यात्रा की शुरुआत है। आप सभी को आगामी उज्ज्वल, सफल और गौरवशाली मेडिकल करियर के लिए ढेरों शुभकामनाएं! एक बार फिर, आप सभी को ढेर सारी बधाई! चिकित्सा की दुनिया में आपका स्वागत है!
आइए फोटो के साथ मिलिए धरती के भगवान बनने की ओर अग्रसर इन युवाओं से
1- शिवपुरी शहर के सुप्रसिद्ध टाइल्स व्यवसायी गुप्ता टाइल्स के संचालक श्री अमित गुप्ता जी के सुपुत्र नैतिक गुप्ता को देश के सुप्रसिद्ध राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज बेंगलुरु में एमबीबीएस के लिए चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
2-शिक्षक देवेंद्र जी कहते हैं कि उन्होंने बच्चे बहुत देखे लेकिन कुछ बच्चे विशेष होते हैं ऐसा ही एक बच्चा मुझे मिला जिसने उंगली ऐसी थामी की छोड़ने का नाम ही नहीं लिया। यथार्थ शर्मा 12वीं के साथ ही अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर NEET 2026 में शासकीय मेडिकल कॉलेज श्योपुर से पढ़ाई करेंगे। उनके पिताजी श्री बंटी पुजारी जी पूर्व सरपंच नौहरी रहे हैं और जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं।
3-यह हैं अनुष्का पाठक NEET 2026 जो रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज भोपाल से MBBS करेंगी। इनको हार्दिक बधाइयां शुभकामनाएं।
4-यह हैं होनहार परमाल रावत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तानपुर के पूर्व छात्र जो NEET 2026 में अरविंदो मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करेंगे। यह ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखते हैं इनके सिलेक्शन से कई बच्चों को आगामी तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
5-यह हैं रवीना धाकड़ बैराड़ कस्बे के ग्राम जौराई की निवासी हैं। जो NEET 2026 में xii के साथ ही सत्य साई मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करेंगी। इनकी वजह से न जाने कितनी ही बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
6-यह हैं अनुज सिंह धाकड़ अपनी मेहनत और लगन से NEET 2026 में सफल होकर अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर से एमबीबीएस करेंगे। यह ग्राम रातोर से आते हैं सभी परिवारजन और क्षेत्रीय जनों के लिए हर्ष का विषय है बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।
7-यह रिचा शर्मा बैराड़ कस्बे से आती हैं। NEET 2026 में इनको शासकीय मेडिकल कॉलेज दतिया आवंटित हुआ है। बैराड़ कस्बे के लिए हर्ष का पल। बहुत बधाई।
8-देवेंद्र जी के एक और शिष्य इनसे मिलिए यह हैं अथर्व गर्ग। इस बच्चे के साथ मेरा एक भावनात्मक संबंध रहा है इस बच्चे के पिता नीरज जी और मैं एक साथ एक ही स्कूल में पड़े थे। अथर्व को NEET 2026 में शासकीय मेडिकल कॉलेज गजरा राजा महाविद्यालय ग्वालियर आवंटित हुआ है शिवपुरी शहर के लिए गौरव का पल।
9-इनसे मिलिए यह है सुदर्शन जिंदल कद में भले ही थोड़े से छोटे हैं लेकिन बात कुछ कर गुजरने की रखते हैं। शिवपुरी के मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं आज अपनी जिद की वजह से NEET 2026 में मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर में एमबीबीएस के लिए चयनित हुए हैं। शिवपुरी के लिए गौरव का पल। ना कोटा, ना ऑनलाइन, खुद का आत्मविश्वास और मेहनत, नतीजा सफलता


















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें