ग्वालियर। कुशवाहा समाज द्वारा छात्रों के बेहतर भविष्य और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बनाए जा रहे छात्रावास के निर्माण में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। छात्रावास के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सिंधिया ने अपनी स्वनिधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने छात्रावास निर्माण की पहल को छात्रों के भविष्य को संवारने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज और देश की प्रगति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करती है।छात्रावास जैसी सुविधाएं छात्रों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सिंधिया ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कुशवाहा समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने छात्रावास निर्माण के लिए समाज को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें