Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी में राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज की क्षेत्रीय बैठक 18 सितंबर को जवाहर कॉलोनी में सम्पन्न, यूजीसी के विरोध में 4 अक्टूबर को निकलेगी विशाल आक्रोश रैली

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। यूजीसी के विरोध में लगातार जारी बैठकों के क्रम में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को सायं 05:30 बजे जवाहर कॉलोनी स्थित भूरे सिंह पत्रकार जी के बगीचे, स्टेडियम के सामने एक विशेष क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का सफल संचालन श्री वरुण पारासर एवं श्री नीलेश सिकरवार द्वारा किया गया तथा संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी भी इन्होंने ही संभाली। बैठक में स्थानीय मुद्दों पर गहन चर्चा कर आगे की रणनीति तय की गई और घर-घर संपर्क अभियान को तेजी से चलाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य जिला संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी जिला संयोजक महेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी वरुण पारासर, विधि सलाहकार एवं जिला संयोजक रोहित दुबे, तथा जिला महामंत्री महेंद्र जैन भंजन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा लगातार क्षेत्रवार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, और आज की इस क्षेत्रीय बैठक में तमाम व्यस्तताओं के बावजूद एक सैकड़ा से अधिक भारी संख्या में गरिमापूर्ण रूप से समाज के लोग और अन्य साथी उपस्थित रहे।
बैठक में यह भी तय हुआ कि पहले जो रैली अन्य तिथि को प्रस्तावित थी, उसमें संशोधन करते हुए अब यह विशाल आक्रोश रैली आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1:00 बजे सिद्धेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी। इसके अलावा, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सामान्य वर्ग के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, उन सभी को इसमें आमंत्रित किया जाए, जिससे यह पता चल सके कि वे यूजीसी के विरोध में हैं या उसका समर्थन करते हैं और वे समाज के साथ आकर खड़े होते हैं या नहीं; आगे समाज उसी हिसाब से निर्णय लेगा।
राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी की ओर से सभी सवर्ण समाज के साथियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होकर अपना सहयोग दें और दूसरों को भी अवश्य सूचित करें।
उपस्थित गरिमामयी साथी: श्री रघुवीर सिंह सिकरवार, सागर सिकरवार, नीलेश सिकरवार, निशान्त सिकरवार, सौरभ शर्मा, शरद कुमार शर्मा, नैनेश सिंह नरवरिया, देवेन्द्र शर्मा, शत्रुघ्न सिंह तोमर, महेश शर्मा, वरुण पारासर (जिला मीडिया प्रभारी), रोहित दुबे (विधि सलाहकार एवं जिला संयोजक), महेंद्र जैन भंजन (जिला महामंत्री), आनंद पाराशर, सचिन शुक्ला, जयप्रकाश भार्गव जी, पवन शर्मा, रोहित उपाध्याय।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129