शिवपुरी, 16 सितम्बर 2026/ केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 सितम्बर (शनिवार) को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आयेंगे। अपने भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया कलेक्ट्रेट शिवपुरी में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति) की बैठक में भाग लेंगे तथा तदुपरांत पत्रकार वार्ता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 19 सितम्बर को गुना से प्रस्थान कर शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट शिवपुरी पहुँचेंगे। यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दिशा की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 06.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें